Netflix : कपिल शर्मा कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं। उनकी कलाकारी को दुनिया सलाम करती है। छोटे शहर और मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जो प्रसिद्धि हासिल की है वो सचमुच प्रेरणादायक है। इनदिनों नेटफ्लिक्स पर कपिल की एक शो आई है जिसका नाम है ‘आई एम नॉट डन येट’। हर जगह बस इस शो की ही बात हो रही है। लेकिन ऐसा क्यों? क्या है इस शो में? क्यों इस शो की इतनी वाहवाही हो रही है?
Kapil Sharma – I Am Not Done Yet
कपिल की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। मंच चाहे कोई भी हो कपिल अपने हुनर का लोहा मनवा ही देते हैं। कपिल के इस नये शो में कोई गेस्ट नहीं है। 54 मिनट के इस शो में कपिल अकेले ही नज़र आये हैं। यानी वो इस शो के वन मैन आर्मी हैं। इस शो में उन्होंने मसखरे अंदाज़ में अपनी कहानी लोगों से साझा की है। नतीजतन कपिल के बाकी शोज़ की तरह यह शो भी हिट साबित हुआ है।
इस शो की एक दिल छू जाने वाली बात यह है कि इस शो में हंसी मज़ाक के साथ साथ थोड़ा बहुत भावुक कर देने वाला पल भी है। आई एम नॉट डन येट का ट्रेलर भी काफ़ी दिलचस्प था। कपिल का अंदाज़ा नया लग रहा था उनमें एनर्जी भी भरपूर दिख रही है। ऐसे में उनके प्रशंसकों की अपेक्षाएं इस शो से बहुत ज्यादा थी जिसे कपिल शर्मा ने पूरा भी किया है।
गौरतलब है कि लॉफ्टर चैलेंज से कपिल ने अपने सफर का आगाज़ किया था और आज वो अपना खुद का कॉमेडी शो – द कपिल शर्मा शो सफलतापूर्वक चला रहे हैं। कपिल आज की तारीख में ब्रांड बन चुके हैं। उनके चाहने वालों की तादाद दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। उनके तारे बुलंदियों पर हैं।सूत्रों का कहना है कि आई एम नॉट डन येट का दूसरा भाग भी जल्द रिलीज़ किया जायेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि कब तक होती है।
सूत्रों का कहना है कि आई एम नॉट डन येट का दूसरा भाग भी जल्द रिलीज़ किया जायेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि कब तक होती है।