Uttrakhand Chief Minister List : उत्तराखंड की राजनीति हमेशा से ही अनिश्चितताओं से भरी हुई है। उत्तराखंड के 20 साल के सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। जी हाँ बिलकुल सही पढ़ा आपने। यह भी जान लीजिये कि भाजपा ने उत्तराखण्ड को सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। फिलहाल उत्तराखण्ड की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है। वो युवा हैं और तेजतर्रार भी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो आने वाले पांच साल तक कुर्सी पर कायम रहेंगे या फिर फेरबदल की गुंजाइश होगी।
20 सालों में रह चुके हैं 11 मुख्यमंत्री
- नित्यानंद स्वामी- 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001
- भगत कोश्यारी- 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002
- एनडी तिवारी- 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007
- बीसी खंडूरी – 7 मार्च 2007 से 26 जून 2009
- डॉ. रमेंश पोखरियाल- 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
- बीसी खंडूरी- 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
- विजय बहुगुणा- 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
- हरीश रावत- 1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016
- हरीश रावत- 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
- त्रिवेंद्र रावत- 18 मार्च 2017 से 9 मार्च 2021
- तीरथ सिंह रावत- 10 मार्च 2021 से 2 जुलाई 2021
- पुष्कर सिंह धामी – 2 जुलाई से अबतक