संजय लीला भंसाली अपने निर्देशन के लिए प्रख्यात हैं। हाल ही में उनकी निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में अदाकारा आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई है। यस फिल्म जाने माने पत्रकार एस. हुसैन जैदी और जेन बोर्गेस द्वारा लिखित किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई में गंगूबाई पर लिखी लघुकथा पर आधारित है।
1 घंटे 56 मिनट की इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा, इंदिरा तिवारी, जिम सरभ जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। सभी अभिनेताओं का काम असरदार है। बतौर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी दिल जीता है। हाँ, यह फिल्म की कहानी सबके लिए नहीं है। किसी को इस फिल्म की कहानी दिलचस्प लगेगी तो किसी को उबाऊ। शाम कौशल के एक्शन सीन रियलिस्टिक लगते हैं जो कहानी को बल देने का काम करते हैं। फिल्म में म्यूजिक भी बढ़िया है जो किरदारों को और गहरा बनाने का काम करता है। अगर खामियों की बात करें तो इस फिल्म की पटकथा थोड़ी कमजोर है। कुछ सीन्स में हम किरदारों के साथ जुडाव मसहूस नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा फिल्म का Climax मजेदार नहीं है।
आलिया भट्ट इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। गंगूबाई के किरदार के साथ उन्होंने एक हद तक न्याय किया है। यह फिल्म आलिया के करियर में मील आ पत्थर साबित हो सकती है।
कुलमिलाकर यह फिल्म खाले वक़्त में एक बार जरूर देखी जा सकती है। अगर आप आलिया भट्ट के प्रशंसक हैं तो इसे सिनेमाघरों में ही देखिये। फिल्म देखने का तजुर्बा ज्यादा बेहतर रहेगा वर्ना कुछ समय इंतजार कीजिये यह फिल्म OTT पर जल्द ही आ जायेगी। हम इस फिल्म को देते हैं 3/5 स्टार।