Tourism 2022 : अक्टूबर (October) साल का वो महीना है जब हल्की – हल्की सर्दियां दस्तक देना शुरू कर देती हैं। यानी अक्टूबर में ना ज्यादा गर्मी रहती है और ना ज्यादा ठंडी। ऐसे समय में पर्यटकों को घूमना पसंद आता है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर घूमने कहां जाएं? इसलिए आज हम आपको उन खूबसूरत जगहों के बारे में बतायेंगे जहाँ आप अक्टूबर में घूमने जा सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार (memorable) बना सकते हैं।
नैनीताल (Nainital) : भारत के उत्तराखंड (Uttrakhand) में बसा नैनीताल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और मिलनसार शहर है। नैनीताल की गिनती उत्तराखण्ड के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में होती है। अक्टूबर में नैनीताल हद से ज्यादा मनोहर लगता है।
यह शहर हिमालय की कुमाऊं पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 1938 मीटर (6358 फुट) है। नैनीताल को हिंदुस्तान का लेक डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता है क्योंकि ये पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। अगर एक बार आप यहाँ आ जायेंगे फिर यही रह जाने का दिल करेगा।

स्पीति घाटी (Spiti Valley) : यह एक कोल्ड डेजर्ट माउंटेन वैली है जहाँ आकर आप मदहोश हो जायेंगे। इस जगह की बनावट इतनी लुभावनी है कि आप बार बार यहाँ पर छुट्टियां बिताना पसंद करेंगे। यह हिमालय की ऊंचाईयों में भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है।
लेकिन एक बात जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है वो यह कि यह घाटी खूबसूरत होने के साथ साथ खतरनाक भी है। इसलिए आप जब भी यहाँ घूमने आयें पूरी सावधानी रखें। स्पीति घाटी के मुख्य आकर्षण है चंद्रताल झील, पिन वैली नेशनल पार्क, काई मठ, कुंजुम दर्रा और सूरज ताल है।
शिमला (Shimla) : उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय, शानदार और प्राकृतिक हिल स्टेशनों में से एक है शिमला। यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है।
2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, शिमला का वातावरण सुकून से भरा हुआ है।
शिमला आकर दुनिया की भागदौड़ से राहत मिलती है। अक्टूबर के महीने में शिमला का मौसम बहुत ज्यादा सुहावना होता है जो बर्फबारी का अनुभव करने और बर्फ से ढके रहने के लिए फेमस है।
शिमला में घूमने फिरने की इतनी सारी चीज़े हैं कि आप घूमते घूमते थक जायेंगे।
आप यहाँ आकर हर पल खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे और आपका मन करेगा इसी शहर में जीवन भर बस जाने का।
लोनावला (Lonavala) : महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों पुणे और मुंबई के बीच स्थित लोनावला पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता रहा है। खासकर के 18 से 30 साल के लोगों को। मुंबई के ज्यादातर लोग अपना वीकेंड मनाने यहीं आते हैं यहाँ की पहाडियों का लुफ्त उठाते हैं। आप यहां पर ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर का भी भरपूर मजा ले सकते हैं।
Lonavla
Town in Maharashtra