Bihar : बिहार भारत का एक अनमोल राज्य है। यह भारत का वह भू-भाग है जिसके बिना भारत के इतिहास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कई लोगों के लिए अज्ञात, बिहार दुनिया के सबसे पुराने रहने वाले स्थानों में से एक है और इतिहास में सबसे महान राज्यों में से एक था। बिहार के कण कण में गौरव है। भारत का समृद्ध इतिहास बिहार के बिना अधूरा है। आइये जानते हैं बिहार से जुड़े दस अनोखे तथ्य जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे।
- बिहार सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है। सिखों का पवित्र स्थान हरमंदिर तख्त पटना में है।
- बिहार दुनिया को शून्य देने वाले आर्यभट की भी जन्मस्थली है। आर्यभट्ट प्राचीन समय के सबसे महान खगोलशास्त्रीयों और गणितज्ञों में से एक थे। विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी वैज्ञानिकों को प्रेरणा देते हैं। आर्यभट्ट उन पहले व्यक्तियों में से थे जिन्होंने बीजगणित (एलजेबरा) का प्रयोग किया।
- बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा वाई-फाई जोन है। राजधानी पटना में दुनिया का सबसे बड़ा वाई-फाई रेंज जोन है। यह जोन 20 किलोमीटर का है।
- बिहार IAS की खान है। बिहार ने भारत को कई IAS अधिकारी दिए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा IAS बिहार ही देता है।
- बिहार एक Dry State है। यहाँ शराब पर पाबंदी है।साल 2016 में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई।
- दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) और तक्षशिला विश्वविद्यालय (Takshshila University) भी बिहार में ही है। यहाँ पढ़ने पहले विदेशों से लोग आया करते थे। नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध चीनी विद्वान यात्री ह्वेन त्सांग और इत्सिंग ने कई वर्षों तक सांस्कृतिक व दर्शन की शिक्षा ग्रहण की।
- बिहार की लगभग 58% जनसंख्या 25 वर्ष से कम उम्र की थी, जो भारत में सबसे अधिक है।
- बिहार दुनिया का अकेला ऐसा स्थान है जहाँ दो सबसे लोकप्रिय धर्म, बौद्ध और जैन धर्मों ने जन्म लिया और समृद्ध भी हुए।
- बिहार देश के पहले राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि है। राजेन्द्र बाबू का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सीवान) के जीरादेई नामक गाँव में हुआ था।
- बिहार का नाम विश्वप्रसिद्ध अमेरिकी TIME मैगज़ीन में भी शामिल है। बिहार के कोचिंग सेंटर सुपर 30 को टाइम मैगजीन ने सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में शामिल किया है। सुपर 30 के संस्थापक गणितज्ञ और शिक्षाविद आनन्द कुमार हैं।