TATA IPL 2022 : बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2022 का ऑक्शन शनिवार से बेंगलुरु में शुरू हुआ। 2 दिवसीय नीलामी में 15 देश के 600 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। अब तब बिके खिलाड़ियों की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) सबसे महंगे रहे हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिकॉर्ड 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वे ऑक्शन के इतिहास में युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बने।
ये हैं IPL ऑक्शन 2022 में अब तक बिके सबसे महंगे खिलाड़ी
- ईशान किशन: 15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस
- दीपक चाहर: 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
- श्रेयस अय्यर: 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
- हर्षल पटेल: 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- वानिंदु हसारंगा: 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- निकोलस पूरन: 10.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
- शार्दुल ठाकुर: 10.75 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
- प्रसिद्ध कृष्णा: 10 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
- लॉकी फर्ग्युसन: 10 करोड़, गुजरात